1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Nov 27, 2020, 12:59:14 PM
- फ़ोटो
DESK : जिले के भागनबिगहा ओपी के कादीबिगहा गांव में इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. मृतक की पहचान अभय महतो के 17 वर्षीय पुत्र अभिषेक कृष्ण कुमार के रुप में की गई है.
बताया जा रहा है कि कृष्ण कोटा में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था और लॉकडाउन में वह गांव आया हुआ था. परिजनों ने बताया कि गुरुवार की देर रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया. शुक्रवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवार के सदस्य उसे उठाने गए मगर कमरे से किसी प्रकार की आवाज नहीं आई तो दरवाजा तोड़ा गया तो कृष्ण फंदे से लटका मिला.
घटना की जानकारी मिलते ही भागनबिगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.