ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

…जब स्पीकर से बोले शिक्षा मंत्री, महोदय बहुत उठक बैठक करनी पड़ती है !

PATNA: विधानसभा की कार्यवाही के दौरान उस समय सदन ठहाकों से गूंज पड़ा जब सूबे के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने विधानसभाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी से निवेदन किया कि महोदय आप से गुजारिश

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: विधानसभा की कार्यवाही के दौरान उस समय सदन ठहाकों से गूंज पड़ा जब सूबे के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने विधानसभाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी से निवेदन किया कि महोदय आप से गुजारिश है कि सवालों में कुछ गैप रखा जाए. शिक्षा मंत्री ने स्पीकर को संबोधित करते हुए कहा कि महोदय सवालों के जवाब देने के दौरान बहुत उठक बैठक करनी पड़ती है इसलिए आपसे गुजारिश है कि सवालों के बीच कुछ गैप रखा जाए. शिक्षा मंत्री का यह अनुरोध सुनते ही विधानसभा में हंसी और ठहाकों का दौर चल पड़ा.  हालांकि सदन के स्पीकर विजय कुमार चौधरी ने शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा से सहानुभूति जाहिर की और कहा कि सदस्य महोदय, आपका विभाग ही उठक बैठक करने वाला है इसलिए आपको ज्यादा उठक बैठक करनी पड़ती है. स्पीकर से इस जवाब से भी सदन में बैठे सदस्य मुस्कुरा दिए. बता दें कि गुरुवार को नियोजित शिक्षकों के आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर विपक्षी सदस्यों ने सदन में जोरदार हंगामा किया और लाठीचार्ज की निंदा की. पटना से गणेश की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता