ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

स्टेज पर चढ़ने से पहले दुल्हन ने की हवाई फायरिंग, रिवाल्वर रानी का दबंग वीडियो वायरल, केस दर्ज

DESK : शादी-विवाह के सीजन में अक्सर दूल्हा-दुल्हन की नए-नए अंदाज में एंट्री देखने को मिलती है. लेकिन एक दुल्हन का दबंग अंदाज पहली बार देखने को मिला. यहां स्टेज पर चढ़ने से पहले

स्टेज पर चढ़ने से पहले दुल्हन ने की हवाई फायरिंग, रिवाल्वर रानी का दबंग वीडियो वायरल, केस दर्ज
First Bihar
2 मिनट

DESK : शादी-विवाह के सीजन में अक्सर दूल्हा-दुल्हन की नए-नए अंदाज में एंट्री देखने को मिलती है. लेकिन एक दुल्हन का दबंग अंदाज पहली बार देखने को मिला. यहां स्टेज पर चढ़ने से पहले दुल्हन ने रिवाल्वर से हवाई फायरिंग की. फिर दूल्हे को वरमाला पहनाई. दुल्हन का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर दिया है और जांच में जुट गई है. साथ ही, दुल्हन के चाचा के रिवाल्वर का लाइसेंस कैंसिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. 


मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा स्थित लक्ष्मणपुर गांव का है. वीडियो में नजर आ रही यह दबंग दुल्हन रामनारायण पांडेय की बेटी रूपा है. बताया जा रहा है कि 30 मई को बारात आई थी. स्टेज पर वरमाला के लिए चढ़ने के दौरान रूपा ने अपने चाचा गिरिजा शंकर पांडेय की रिवाल्वर से हवाई फायरिंग की. दुल्हन का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया. दुल्हन की हवाई फायरिंग का यह वीडियो वहां किसी ने शूट कर लिया और फिर इसे वायरल कर दिया.


वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और दुल्हन रूपा पांडेय और चाचा गिरिजा शंकर पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. जेठवारा एसओ संजय पांडेय ने बताया कि जिस रिवाल्वर से फायरिंग हुई थी, उसको सीज कर दिया गया है. अभी फिलहाल चाचा फरार है और दुल्हन अपने ससुराल में है. पुलिस टीम दोनों की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है. एक टीम को दुल्हन के ससुराल भेजा जा रहा है. 

टैग्स