1st Bihar Published by: Updated Jun 16, 2020, 11:13:03 AM
- फ़ोटो
DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां एसएसपी बाबू राम के सुरक्षा गार्ड ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया है. जवान ने एसएसपी आवास में ही खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
मृतक जवान की पहचान एसएसपी बाबूराम के गार्ड चिंटू पासवान के रुप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार चिंटू पासवान अरवल का रहने वाला था और 24 जून को ही उसकी शादी होने वाली थी. लेकिन लॉकडाउन के कारण शादी की डेट आगे बढ़ा दिया गया था.
खबर के मुताबिक मंगलाव की सुबह अचानक से एसएसपी के आवास परिसर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी. गोली की आवाज सुन जब वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी समेत अन्य लोग जब वहां पहुंचे तो देखा कि चिंटू जमीन पर गिरा है और तड़प रहा है. उनके हाथ में गन था और गर्दन में तीन गोली लगी है. आनन-फानन में उसे डीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच जांच में जुट गए हैं. वहीं पुलिस मेंस एसोसिएशन के कई नेता भी मौके पर पहुंचे हैं. हालांकि घटना के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल सका है. जांच जारी है .