ब्रेकिंग
Bihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावाBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावा

सृजन घोटाला : ईडी ने जब्त की 4 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, कई आरोपियों पर एक साथ एक्शन

PATNA : बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाला मामले में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रवर्तन निदेशालय ने सामूहिक कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति

सृजन घोटाला : ईडी ने जब्त की 4 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, कई आरोपियों पर एक साथ एक्शन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाला मामले में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रवर्तन निदेशालय ने सामूहिक कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली है. सृजन घोटाले से जुड़े लोगों की तकरीबन 4 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति को ईडी ने जब्त किया है. यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की गई है. 


इस मामले में ईडी ने जिन संपत्तियों को जब्त किया है वह घोटाले की रकम से खरीदी गई थी. जब्त संपत्ति में भागलपुर, पटना और गाजियाबाद में स्थित 12 फ्लैट शामिल हैं. वहीं झारखंड के देवघर के अलावा बिहार के भागलपुर और सीतामढ़ी में 5 भूखंडों को भी जब्त किया गया है. बैंक खातों में मौजूद 1.20 लाख रुपए और एक स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है. 


मिली जानकारी के अनुसार, ईडी द्वारा जो संपत्ति जब्त की गई है, वह सरकारी कर्मी बबीता झा, व्यवसायी विपीन कुमार, अभिषेक कुमार व पत्नी अर्पणा वर्मा, सृजन की सचिव रही मनोरमा देवी, उनकी बहू, बेटी-दामाद व रिश्तेदार के अलावा बैंक अधिकारी संत कुमार सिन्हा की पत्नी, देव शंकर मिश्रा की पत्नी और ऑडिट अफसर सतीश कुमार मिश्रा के बेटा-बेटी के नाम पर खरीदे गए फ्लैट और जमीन शामिल हैं. वहीं एक अन्य सरकारी कर्मचारी चंद्रशेखर के बैंक खातों में जमा रकम को भी जब्त किया गया है. 


आपको बता दें कि ईडी द्वारा संपत्ति जब्ती मामले की अबतक की यह दूसरी सबसे बड़ी कार्रवाई है. पिछले वर्ष 29 मई को ईडी ने 14.32 करोड़ की चल-अचल संपत्ति जब्त की थी. 

टैग्स