1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 09, 2019, 6:40:31 PM
- फ़ोटो
BAGHA: बगहा में पुलिस महकमे में फेरबदल की हुई है. जानकारी के मुताबिक छह थानों में नए थानाध्यक्ष की पोस्टिंग की गई है. भगतलाल मंडल को बगहा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. जबकि रामनगर थाने के नए थानाध्यक्ष अभिनंदन सिंह बनाए गए हैं. मनोरंजन चौधरी को भितहा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. अमित पांडेय को महिला थानाध्यक्ष बनाया गया है जबकि सतीश कुमार को ठकराहा थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. जिले के एसपी राजीव रंजन ने इस बात की जानकारी दी है.