1st Bihar Published by: Chandan Kumar Updated Nov 08, 2020, 9:23:23 AM
- फ़ोटो
SIWAN : सीवान में अपराधी बेलगाम होकर लगातार बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उसे रोक पाने में असफल साबित हो रहे हैं. ताजा मामला सीवान के नौतन थाना इलाके के ए कलाम टोला की है.
जहां बाजार से घर लौटते वक्त एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान दिनेश यादव के रुप में की गई है. बताया जा रहा है कि दिनेश पचलखी बाजार से अपने घर वापस लौट रह था, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोलियों से भून दिया.
मामले की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पूरे मामले की जांच की जा रही है. वहीं मृतक के घर में घटना के बाद से कोहराम मच गया है.