1st Bihar Published by: Chandan Updated Apr 04, 2020, 9:20:29 PM
- फ़ोटो
SIWAN : सीवान से बड़ी खबर सामने आ रही है। सीवान के क्वारंटीन सेंटर में कोरोना वायरस के संदिग्धों ने प्रशासन पर पथराव किया है।सरकारी कर्मी जान बचा कर वहां से भागे हैं ।
जिले के रघुनाथपुर के राजपुर मिडिल स्कूल में बनाए क्वारनटीन सेंटर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस के संदिग्धों ने प्रशासन पर पथराव किया है। पथराव के बाद सभी सरकारी कर्मचारी जान बचाकर मौके से भाग खड़े हुए हैं। आज अचानक से प्रशासन के खिलाफ संदिग्धों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने वहां जमकर बवाल काटा है।
बिहार में कोरोना संकट के बीच पुलिस और मेडिकल टीम के ऊपर हमले की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके पहले मधुबनी, मुंगेर और भभुआ सहित कई जिलों में कोरोना संदिग्धों ने सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाया है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...