Hindi News / news / सीवान में प्रत्याशी पर हमला, आंख की कॉर्निया क्षतिग्रस्त

सीवान में प्रत्याशी पर हमला, आंख की कॉर्निया क्षतिग्रस्त

1st Bihar Published by: Updated Nov 02, 2020, 8:15:39 AM

सीवान में प्रत्याशी पर हमला, आंख की कॉर्निया क्षतिग्रस्त

- फ़ोटो

SIWAN: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच प्रत्याशियों पर हमला थमने का नाम नहीं दे रहा है. एक बार फिर एक प्रत्याशी पर हमला हुआ है. इस बार प्लुरल्स  पार्टी के सीवान से प्रत्याशी डॉ.रामेश्वर सिंह पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. जिससे उनकी आंखों में गंभीर चोटे आई है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि प्रत्याशी पर सीवान सदर हॉस्पिटल के पास हमला किया गया है. यही नहीं उनपर केमिकल स्याही फेंकी गई. जिससे उनके एक आंख को नुकसान पहुंचा है. उनके आंख की कार्निया क्षतिग्रस्त हो गई है. रामेश्वर सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

जंगल राज 2

पार्टी प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी ने इस हमले की निंदा की है. चौधरी ने कहा कि सीवान से हमारे प्रत्याशी डॉ. रामेश्वर कुमार पर केमिकल इंक से हमला हुआ, उनकी कॉर्निया क्षतिग्रस्त हो गई. जंगलराज 2.0 का यही सुशासन है. प्रत्याशी सतर्क रहें, ये डरे हुए लोग हैं और आपको जीत से रोकने के लिए किसी स्तर पर गिर सकते हैं. घबराएं नहीं, डट कर मुक़ाबला करें, जीतें.