1st Bihar Published by: Chandan Kumar Updated Jun 26, 2021, 9:29:03 AM
- फ़ोटो
SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर सीवान जिले से सामने आ रही है जहां सुबह-सवेरे एक मिनी पार्सल ट्रक घर मे अनियंत्रित हो कर घुस गई. इस हादसे में 50 वर्षीय महिला कमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसका बेटा और पति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं.
स्थानीय लोगों ने बताया कि जब अनियंत्रित पार्सल ट्रक जब एक मकान को तोड़ते हुए घुसी तो इतना तेज आवाज़ हुई कि पास-पड़ोस के लोग अचानक घबरा गए,उसके बाद सभी लोग दौड़े-दौड़े पहुचे तो देखा गया कि ट्रक घर को तोड़ते घुस गई है, जिसमें कमला देवी की मौत हो गई. हालांकि महिला की बॉडी अभी उसी मलबे में दबी है,उसे निकालने के लिए स्थानीय प्रशासन भी पहुंचा हुआ है.
लोगों ने बताया कि डाक पार्सल की मिनी ट्रक पटना की तरफ जा रही थी. उसी क्रम में यह हादसा हुआ है. हालांकि इस हादसे में पार्सल ट्रक का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे सीवान के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.