1st Bihar Published by: 13 Updated Wed, 14 Aug 2019 01:36:14 PM IST
- फ़ोटो
SIWAN: इस वक्त की बड़ी ख़बर सीवान से है. जहां CSP संचालक से 3 लाख रुपये की लूट की गई है. हथियार से लैस तीन की संख्या में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने 3 लाख 6 हजार रुपये कैश के साथ लैपटॉप, मोबाइल, सोने की चेन भी लूट ली. SBI के संचालक मुकेश से चांदपरसा और शेरही के बीच लूट हुई है. घटना एमएच नगर थाना क्षेत्र की है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. सीवान से चंदन की रिपोर्ट