सीवान में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, ग्रामीणों ने जमकर धुना

1st Bihar Published by: 3 Updated Sat, 10 Aug 2019 02:18:59 PM IST

सीवान में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, ग्रामीणों ने जमकर धुना

- फ़ोटो

SIWAN : जिले के महाराजगंज के सुरविर गांव में चोरी करते वक्त ग्रामीणों ने एक युवक को रंगे हाथ दबोच लिया. आरोपी की जमकर धुनाई कर दी. घायल आरोपी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि सुरविर गांव में कुछ युवक आधी रात को एक बंद घर का ताला तोड़ रहे थे, तभी आवाज सुन ग्रामीण जाग गए और एक युवक को पकड़ लिया. जिसके बाद युवक की जमकर धुनाई कर दी. वहीं इस युवक के बाकी तीन साथी भागने में कामयाब हो गए. पकड़े गए युवक की पहचान पचरुखी फलपुरा गांव के समीर के रुप में की गई है. पुलिस का कहना है कि युवक को चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने पिटाई कर पोखर मे फेंक दिया था. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच उसे इलाज के लिए अस्पताल लाई और अब उसके होश में आने का इंतजार किया जा रहा है. सीवान से चंदन की रिपोर्ट