1st Bihar Published by: 3 Updated Tue, 13 Aug 2019 12:04:36 PM IST
- फ़ोटो
SIWAN : बड़ी खबर सीवान से है, जहां भूमि विवाद में खूनी संघर्ष की घटना हुई है. मामला चैनपुर थाना इलाके के चैनपुर बाजार की है. बताया जाता है कि चैनपुर बाजार में दुकान लगाने को लेकर दो पाटीदारों में विवाद हुआ और देखते ही देखते बाजार रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 2 भाइयों के ऊपर रॉड से हमला बोल दिया. जिसमें एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच में जुट गई है. सीवान से चंदन की रिपोर्ट