1st Bihar Published by: Chandan Kumar Updated Tue, 01 Dec 2020 07:26:25 AM IST
- फ़ोटो
SIWAN: इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है. यहां पर चार बच्चों समेत पांच लोगों की हत्या हुई है. यह घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के बलहा अली मर्दनपुर की है. घटन के बारे में बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में शख्स ने घटना को अंजाम दिया है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सनकी पिता ने अपने ही पत्नी और 5 बच्चों को टांगी से काट दिया है. जिसमें से पत्नी, एक बेटी समेत पांच की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है. वही एक बच्ची को गंभीर स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया है. घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि बलहा गांव के रहने वाले अवधेश चौधरी का किसी बात को लेकर पत्नी के साथ तू तू मैं मैं हुई थी. इसी बीच उसने टांगी से अपने परिवार पर ही हमला कर दिया, जिससे एक बेटी सहित चार बच्चों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई,वही एक बेटी को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है.
मीडिया से बात करते हुए उसने बताया कि हम गेट खोलकर बाहर गये थे और आये तो मेरे शरीर पर भूत सवार हो गया और लगा कि जो सामने आए उसे मार देना है, फिर सामने उसका ही परिवार आया तो उसने टांगी से हमला कर दिया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सनकी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपने जुर्म कबूल कर लिया है. इधर घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल कायम है. घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है. इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.