भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन अलर्ट, डीएम ने की बैठक

1st Bihar Published by: 3 Updated Sat, 13 Jul 2019 08:45:38 AM IST

भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन अलर्ट, डीएम ने की बैठक

- फ़ोटो

SIWAN : सीवान में लगातार चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया है. मूसलाधार बारिश से दरौली और रघुनाथपुर के तटबंध वाले इलाके में बाढ़ की संभावनाएं बढ गई है. जिसे लेकर डीएम ने जिले के सभी सीओ, बीडीओ सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक कर बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी पर चर्चा की. डीएम ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है. डीएम ने जिले के लोगो से बारिश से नहीं घबराने की अपील की है. सीवान से चंदन की रिपोर्ट