1st Bihar Published by: Saurav Kumar Updated Jul 05, 2020, 1:56:49 PM
- फ़ोटो
SITAMARHI: बिहार में कोरोना संकट के कारण बिहार के सभी स्कूल बंद है. इस दौरान शराब माफियाओं ने सरकारी स्कूल को ही शराब गोदाम बना डाला. सीतामढ़ी में पुलिस ने एक स्कूल से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है.
5 तस्कर गिरफ्तार
जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पथराही गांव के मीडिल स्कूल पर छापेमारी की. स्कूल का गेट खुला तो पुलिस भारी मात्रा में शराब देख चौंक गई. पुलिस ने स्कूल से 250 कार्टून शराब ट्रक से, 100 कार्टून स्कूल से बरामद किया है.
5 कारोबारी गिरफ्तार
पुलिस ने छापेमारी कर 5 कारोबारी को गिरफ्तार किया है. एक ट्रक, दो टाटा सूमो, एक ऑटो और तीन बाइक भी बरामद किया है. एसपी के निर्देश पर पुलिस ने रातभर छापेमारी की. जिसमें यह सफलता हाथ लगी है. बताया जा रहा है कि स्कूल बंद रहने के दौरान शराब माफिया दूसरे राज्यों से शराब लाकर स्कूल में रखते थे. फिर यहां से दूसरे जगहों पर सप्लाई करते थे. इसको लेकर ही स्कूल में कई गाड़ियां लगी रहती थी.