Hindi News / news / SIS ग्रुप की 40वीं वार्षिक आम सभा: बिहार-झारखंड में सबसे ज्यादा नौकरी देने...

SIS ग्रुप की 40वीं वार्षिक आम सभा: बिहार-झारखंड में सबसे ज्यादा नौकरी देने वाली बनी कंपनी, 2 लाख 84 हजार से अधिक कर्मचारी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 06, 2024, 6:44:03 PM

SIS ग्रुप की 40वीं वार्षिक आम सभा: बिहार-झारखंड में सबसे ज्यादा नौकरी देने वाली बनी कंपनी, 2 लाख 84 हजार से अधिक कर्मचारी

- फ़ोटो

PATNA: प्राइवेट सेक्टर में सबसे ज्यादा नौकरी देने वाली कंपनी एसआईएस ग्रुप बन गयी है। इसकी स्थापना 1974 में आर के सिन्हा ने बिहार की राजधानी पटना में की थी। एस.आई.एस.12,000 करोड़ से अधिक की सूचीबद्ध (एनएसई, बीएसई) कंपनी है। जो पूरे भारतवर्ष, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और न्यूजीलैंड में कार्यरत हैं। आज कंपनी भारत के शीर्ष पांच निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं में अपना स्थान रखती है। जिसमें 2 लाख 84 हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत है। 


बेहतर कार्य संस्कृति के कारण आज एसआईएस देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं में से एक है। इस बात की जानकारी कंपनी के मालिक आर के सिन्हा ने दी। एस.आई.एस. ग्रुप ने 6 जुलाई 2024 को पटना के होटल मौर्य में 40वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन किया। एजीएम की अध्यक्षता समूह के संस्थापक अध्यक्ष एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य रवीन्द्र किशोर सिन्हा ने की।


एसआईएस ग्रुप ने वित्तीय वर्ष 2024 में अपने इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार किया| कंपनी का राजस्व ₹ 12,261 करोड़ एवं EBITDA ₹ 585 करोड़ हो गया। एसआईएस ग्रुप का राजस्व FY23 के ₹11,346 करोड़ से 8% बढ़ कर FY24 में ₹12,261 करोड़ का हो गया । 


समूह के अध्यक्ष आर के सिन्हा जी ने कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वित्तीय क्षेत्र में उथल-पुथल के बावजूद, कम्पनी ने FY24 में एक संतोषजनक प्रगति हासिल की जिसके लिए उन्होंने अपने सभी कर्मचरियों को बधाई दी| उन्होंने यह जानकारी दी की आज SIS भारत में सुरक्षा एवं सुविधा प्रबंधन के क्षेत्र में नम्बर 1 की कंपनी बन गई है एवं कैश लोजिस्टिक्स के शेत्र में नंबर 2 कंपनी के रूप में स्थापित हैं| 22000 से अधिक ग्राहक संस्थानों एवं 62000 से अधिक स्थानों पर SIS 293 शाखाओं के माध्यम से अपनी सेवाये प्रदान कर रहा है | 


आर के सिन्हा जी ने एस.आई.एस. की अंगीभूत कंपनी VProtect के कर्मचारियों को इस साल बधाई देते हुए कहा है की आज यह कंपनी 23000 से ज्यादा कनेक्शन के साथ भारत की सबसे बड़ी अलार्म मोनिटरिंग एवं रिस्पांस कंपनी के रूप में स्थापित होने को अग्रसर है| प्रेस और निवेशकों को संबोधित करते हुए एस.आई.एस. के समूह प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा ने विश्वास व्यक्त किया कि एस.आई.एस समूह इसी तरह ऊंचाइयों की ओर बढ़ता रहेगा और सुरक्षा सेवाओं, सुविधा प्रबंधन और कैश लोजिस्टिक्स के क्षेत्र में एक अग्रणी उद्योग बनेगा और अपने कर्मचारियों और निवेशकों को पुरस्कृत करता रहेगा। 


उन्होंने सुरक्षा, सुविधा प्रबंधन के विकास में प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया एवं एस.आई.एस द्वारा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लगातार निवेश की जानकारी दी| उन्होंने यह भी बताया कि कम्पनी इसी तरह आगे भी सुरक्षा और सुविधा प्रबंधन में मजबूत और स्थिर विकास के लिए अग्रसर रहेगी  क्योकि कंपनी के पास प्रभावी संसाधन, सकारात्मक महत्वाकांक्षा और कुशल प्रबंधन है।  


इस साल कम्पनी ने SIS Ventures के तहत Entitled एवं Emoha में निवेश किया है| Entitled एक टेक इनेबल्ड कंपनी है जो निम्न वर्ग के लोगो को सस्ते दर पर ऋण देती है एवं Emoha समाज के बुजुर्ग लोगो की देखभाल के लिए समर्पित है | SIS के कर्मचारियों को गर्व है की वे “ग्रेट प्लेस टू वर्क” के तहत आने वाले कंपनियों की सूची में शीर्ष पर हैं | निदेशक मंडल, शेयरधारकों और कर्मचारियों ने आज इस बात का जश्न मनाया कि एस.आई.एस. भारत के सभी राज्यों में सुरक्षा व्यवसाय के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित है।