ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

Bihar News: उपेंद्र कुशवाहा ने लालू-तेजस्वी पर साधा निशाना, 'लालू यादव हो चुके हैं एक्सपायरी, बिहार में नीतीश का ही राज'

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में गया जिले के सर्किट हाउस में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोसपा) के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में गया जिले के सर्किट हाउस में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोसपा) के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर अपनी स्पष्ट प्राथमिकता जताई।


प्रेस वार्ता के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने कहा,"नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार में सरकार बनेगी। लालू यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष जरूर हैं, लेकिन वह जनता के बीच एक भी जनसभा नहीं कर पा रहे हैं। अब सवाल यह है कि नीतीश कुमार एक्सपायरी हैं या लालू यादव? "उन्होंने विपक्षी दलों की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विकास की गति को रोकने का कोई प्रयास सफल नहीं होगा।


उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में एनडीए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की तारीफ की और कहा,"बिहार में विकास की रफ्तार तेज हुई है और आने वाले दिनों में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। एनडीए सरकार ने प्रदेश को नई दिशा दी है।"


उन्होंने आगामी 29 जून 2025 को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मगध क्षेत्र स्तरीय संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार को लेकर एक महारैली आयोजित करने की जानकारी दी। इस रैली का उद्देश्य संवैधानिक अधिकारों को सुदृढ़ करना और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना है। कुशवाहा ने सभी प्रदेशवासियों से इस रैली में हिस्सा लेने और बिहार के विकास व अधिकारों के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।


राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार उपेंद्र कुशवाहा का यह बयान बिहार के राजनीतिक परिदृश्य को और अधिक गर्माएगा। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यह बयान एनडीए और विपक्ष के बीच सियासी मुकाबले को दर्शाता है। बिहार की जनता इन राजनीतिक वाद-विवादों को ध्यान से देख रही है और विकास व प्रशासनिक मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है।

रिपोर्ट- नीतम राज

संबंधित खबरें