ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Politics: RJD अध्यक्ष पद के लिए फिर लालू यादव ही होंगे उम्मीदवार, सिद्दीकी ने किया बड़ा ऐलान; इस दिन होगा...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है.

Bihar Politics
बिहार की राजीनीति में हलचल
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने रविवार को मीडिया को जानकारी दी कि पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी, और 5 जुलाई को चुनाव होगा।


दरअसल, यह चुनाव सिर्फ एक औपचारिकता भर लग रहा है, क्योंकि पार्टी के भीतर लालू यादव को फिर से अध्यक्ष बनाए जाने पर सर्वसम्मति है। सिद्दीकी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर लालू प्रसाद यादव ही रहेंगे। पूरी पार्टी की इच्छा है कि वही पार्टी का नेतृत्व करें। वह कल (सोमवार) को नामांकन दाखिल करेंगे। जब उनसे लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है। काम आज भी लालू जी के दिशा-निर्देश में हो रहा है और आगे भी होता रहेगा। पार्टी में उनकी भूमिका अहम है, और वह पहले की तरह सक्रिय रहेंगे," उन्होंने स्पष्ट किया।


राजद के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर दी जा सकने वाली जिम्मेदारी को लेकर भी सिद्दीकी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, यह पूरी तरह पार्टी का आंतरिक मामला है। लेकिन यह जरूर कहना चाहूंगा कि जगदानंद सिंह हमारे सुख-दुख के साथी हैं। पार्टी उनके अनुभव का लाभ उठाएगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लालू यादव को पुनः अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी को एक स्थिर नेतृत्व मिलेगा, खासकर 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों से पहले। तेजस्वी यादव भले ही चेहरा हों, लेकिन संगठनात्मक फैसलों में अब भी लालू यादव की भूमिका निर्णायक बनी हुई है।


राजद इस समय गठबंधन की राजनीति के साथ-साथ अपने संगठन को भी मजबूत करने में जुटी है। ऐसे में नेतृत्व का स्पष्ट और अनुभवी चेहरा पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट रखने में मदद करेगा।