ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000

उन्होंने निषाद समाज को आरक्षण और सम्मान दिलाने का वादा करते हुए भाजपा पर समाज को बांटने का आरोप लगाया। साथ ही महागठबंधन सरकार बनने पर उपमुख्यमंत्री बनने और आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

bihar
इस बार हमारी सरकार बनेगी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा 3.0 सरकार बनाओ अधिकार पाओ के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के हिलसा पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार हमारी सरकार बनेगी। और जब हमारी सरकार होगी तब निषाद आरक्षण भी मिलना तय है, इसमें किंतु और परन्तु नहीं है।


उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि वीआईपी पार्टी को मजबूत कीजिये, आने वाला समय हमारा है। उन्होंने तीन मंत्र देते हुए कहा कि अपने बच्चों को शिक्षित कीजिये और खुद के अधिकार के लिए संघर्ष कीजिये। उन्होंने राजद अध्यक्ष लालू यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि आज उनका समाज काफी आगे निकल गया है। उन्होंने कहा कि जो समाज संघर्ष किया है उसकी तरक्की हुई है।


उन्होंने लोगों को चेतावनी देते हुए भी कहा कि भाजपा वाले समाज को बांटने की कोशिश कर रहे है, लेकिन हमे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा बांटने की राजनीति कर रही है। उन्होंने एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि एकजुट रहिएगा तो अधिकार भी मिलेगा।


उन्होंने कहा कि आज अगर निषाद समाज को सम्मान मिल रहा है तो यह वीआईपी की देन है। आज निषादों की तूती बोल रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2029 के पहले निषाद समाज को आरक्षण मिलना भी तय है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि हिलसा से वीआईपी का उम्मीदवार तय है। उन्होंने लोगों से गाँव -गाँव जाकर लोगों का समर्थन मांगने की अपील करते हुए कहा कि जो जीत गए उनका हीरो बनना तय है।


उन्होंने कहा कि  अगर अपनी सरकार बनी तो आपके भाई का उप मुख्यमंत्री बनना तय है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि अगर महागठबन्धन की सरकार बनी तो सभी निषाद के खाते में तीन महीने 5000 रुपये दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में बी के सिंह, नुरुल होदा, सकलदेव बिंद, प्रदुमन बेलदार, सत्येंद्र बिंद भी उपस्थित रहे।नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000

टैग्स