ब्रेकिंग
Anant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क पर

भारी मुसीबत में फंसे सिंगर हनी सिंह, पत्नी शालिनी तलवार ने किया मारपीट का केस

DESK : बॉलीवुड इंडस्ट्री के बहुचर्चित सिंगर हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। कोर्ट के तरफ उनको नोटिस जारी किया गया है। हनी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है और ये केस

भारी मुसीबत में फंसे सिंगर हनी सिंह, पत्नी शालिनी तलवार ने किया मारपीट का केस
First Bihar
3 मिनट

DESK : बॉलीवुड इंडस्ट्री के बहुचर्चित सिंगर हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। कोर्ट के तरफ उनको नोटिस जारी किया गया है। हनी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है और ये केस और कोई नहीं बल्कि उनकी ही पत्नी शालिनी तलवार ने किया है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने हनी सिंह को नोटिस जारी किया है। दरअसल, उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने सिंगर पर घरलू हिंसा का केस किया है. अब इस मामले पर दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने हनी सिंह से जबाव मांगा है.


यह याचिका तीज हजारी कोर्ट की मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के सामने पेश की गई. वकील संदीप कपूर, अपूर्वा पांडे और जीजी कश्यप ने शालिनी तलवार की ओर से याचिका मजिस्ट्रेट के सामने रखी. कोर्ट ने हनी सिंह के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने सिंगर से 28 अगस्त से पहले रिप्लाई फाइल करने की बात लिखी है.दोनों की ज्वॉइंट प्रॉपर्टी को न बेचने और स्त्रीधन से छेड़छाड़ न करने पर भी हनी सिंह पर रोक लगाई गई है. शालिनी तलवार के फेवर में ही ऑर्डर पास किया गया है.


गौरतलब हो कि जाने-माने रैपर हनी सिंह और शालिनी तलवार ने साल 2011 पूरे सिख रिती रिजावों से शादी रचाई थी. इन दोनों की दोस्ती 20 साल से थी और फिर जाकर दोनों ने दोस्ती को प्यार में बदलने का फैसला किया। मालूम हो कि दिल्ली स्थित फॉर्महाउस में दोनों की शादी हुई थी. हालाकिं, शादी में बेहद निजी लोगों को बुलाया गया था.


हनी सिंह की पत्नी ने सिंगर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप शालिनी ने हनी सिंह समेत उनके माता-पिता और बहन पर लगाया है. आपको बताते चलें, साल 2014 में रियलिटी शो इंडियाज रॉस्टार के जरिए पहली बार हनी सिंह ने अपनी पत्नी शालिनी की पहचान हर किसी से कराई।

टैग्स