ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज

मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा फोरलेन पुल और पहुंच पथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि 51.26 किमी लंबी यह परियोजना साल के अंत तक पूरी हो जाएगी, जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Nitish Kumar : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने शनिवार को गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर (करजान)–ताजपुर (समस्तीपुर) फोरलेन पुल एवं पहुंच पथ का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और कार्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन को आसान बनाने में बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।


मुख्यमंत्री ने अथमलगोला प्रखंड के करजान (बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन बाईपास) से कल्याणपुर होते हुए गंगा नदी के तट तक जाकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने मुख्यमंत्री को परियोजना की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुल और पहुंच पथ का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसे इस वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।


निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुल के बन जाने से राज्य के उत्तर और दक्षिण हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी काफी बेहतर होगी। साथ ही इससे महात्मा गांधी सेतु और राजेंद्र सेतु पर पड़ने वाला यातायात का दबाव भी काफी हद तक कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य के विकास के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है और इससे लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी।


मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पुल के माध्यम से कई महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और प्रमुख चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचने में लगने वाला समय भी कम होगा। इसके अलावा समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और बेगूसराय की ओर से आने-जाने वाले वाहनों के लिए यह एक वैकल्पिक मार्ग के रूप में काम करेगा, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार होगा।


गौरतलब है कि यह फोरलेन पुल और पहुंच पथ पटना जिले के करजान के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ-31 से शुरू होकर समस्तीपुर जिले के ताजपुर तक राष्ट्रीय उच्च पथ-28 को जोड़ेगा। इस परियोजना की कुल लंबाई 51.26 किलोमीटर है, जिसमें गंगा नदी पर बनने वाले पुल की लंबाई 5.51 किलोमीटर है, जबकि पहुंच पथ की लंबाई 45.75 किलोमीटर रखी गई है।


इससे पहले मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर स्थित गणेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नए भवन के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। यह नया भवन पांच मंजिला बनाया जा रहा है, जिसमें कुल 45 वर्ग कक्ष होंगे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें।


मुख्यमंत्री ने इस दौरान विद्यालय के पुराने भवन का भी निरीक्षण किया और कहा कि उनकी इस विद्यालय से खास यादें जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि बचपन में उन्होंने इसी स्कूल में पढ़ाई की थी, इसलिए यह जगह उनके लिए बेहद खास है।


इसके अलावा मुख्यमंत्री ने स्कूल परिसर के पास स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय डुमर सिंह की प्रतिमा स्थल के समीप बन रहे पार्क के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया और अधिकारियों को इसे तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया।


वहीं मुख्यमंत्री की आगामी यात्रा को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री Nitish Kumar 10 मार्च से तीन दिनों तक मधेपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार 12 मार्च को वे कटिहार और पूर्णिया में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद 13 मार्च को मधेपुरा से सहरसा और खगड़िया का दौरा करेंगे।


मधेपुरा के जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि कार्यक्रम से संबंधित आधिकारिक पत्र अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन संभावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।