ब्रेकिंग
Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझाव

शिक्षक दिवस पर गोल इन्स्टीट्यूट ने शिक्षकों को किया सम्मानित, विपीन सिंह बोले..शिक्षकों के ऊपर समाज निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी

PATNA: शिक्षक दिवस के मौके पर गोल इन्स्टीट्यूट ने शिक्षकों को सम्मानित किया। इस मौके पर गोल इंस्टीट्यूट के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विपीन सिंह ने कहा कि समाज के निर्माण में शि

शिक्षक दिवस पर गोल इन्स्टीट्यूट ने शिक्षकों को किया सम्मानित, विपीन सिंह बोले..शिक्षकों के ऊपर समाज निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: शिक्षक दिवस के मौके पर गोल इन्स्टीट्यूट ने शिक्षकों को सम्मानित किया। इस मौके पर गोल इंस्टीट्यूट के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विपीन सिंह ने कहा कि समाज के निर्माण में शिक्षकों की बड़ी जिम्मेदारी होती है। समाज, देश की सभ्यता और संस्कृति शिक्षकों पर ही निर्भर करती है। सभ्य, शिक्षित और सुसंस्कृत समाज की संरचना में शिक्षकों की भूमिका अहम होती है।


बी.आई.ए. हॉल, पटना में गोल इन्स्टीट्यूट एवं लायन्स क्लब आस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में शिक्षकों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए बहुमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों को संबोधित करते हुए गोल इन्स्टीट्यूट के फाउण्डर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विपीन सिंह ने कहा कि हम शिक्षकों के ऊपर समाज निर्माण की बहुत बड़ी जिम्मेवारी है। हमें अपने खुशियों के ऊपर छात्रों के हित का ख्याल रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संबंधित विषय के शिक्षण के साथ-साथ छात्रों को नैतिक शिक्षा भी देना आवश्यक है ताकि छात्र अच्छे प्रोफेशनल के साथ-साथ नैतिक जिम्मेवारियों को निभाते हुए अच्छे इंसान बनें।


इस समारोह में लायन्स क्लब पाटलिपुत्र आस्था के प्रेसिडेन्ट डॉ. समरेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षकों का स्थान ईश्वर के ऊपर भी इसलिए रखा गया है कि शिक्षक जीवन के अज्ञानरूपी अंधकार को ज्ञानरूपी प्रकाश से प्रज्वलित करते हैं। शिक्षकों के पास समाज निर्माण की बहुत बड़ी जिम्मेवारी है। गोल इन्स्टीट्यूट के ज्वांइट डायरेक्टर डॉ. ममता सिंह ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि हमारी संस्थान महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए छात्राओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षित करने में सहयोग करेगा।


समारोह का संचालन गोल इन्स्टीट्यूट के आनंद वत्स द्वारा किया गया जिसमें गोल संस्थान के सभी शिक्षक एवं लायन्स क्लब के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे साथ ही गोल संस्थान के रंजय सर, विनित जी, संजीव जी, गौरव सिंह एवं कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

शिक्षक दिवस पर गोल इन्स्टीट्यूट ने शिक्षकों को किया सम्मानित, विपीन सिंह बोले..शिक्षकों के ऊपर समाज निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी



टैग्स