ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंका

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बोलने से पहले सदन में जोरदार हंगामा, बीजेपी ने किया वॉक आउट

PATNA: बिहार विधानसभा की दूसरी पाली की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी ने सदन में जोरदार हंगामा किया। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को बजट पर भाषण देना है। इससे पहले कि शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बोलने से पहले सदन में जोरदार हंगामा, बीजेपी ने किया वॉक आउट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा की दूसरी पाली की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी ने सदन में जोरदार हंगामा किया। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को बजट पर भाषण देना है। इससे पहले कि शिक्षा मंत्री अपना भाषण शुरू करते बीजेपी ने उनसे रामचरितमानस वाले बयान पर खेद जताने की मांग कर दी। जिसके बाद सत्ताधारी दल और विपक्ष के विधायक एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। शिक्षा मंत्री के खेद नहीं जताने पर बीजेपी सदन से वॉक आउट कर गई।


दरअसल, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर रामचरित्रमानस और मनु स्मृति हाथ में लेकर आज सदन में पहुंचे थे। सदन में कई पुस्तकों को लेकर बजट भाषण देने के लिए शिक्षा मंत्री खड़े हुए थे। सदन में शिक्षा मंत्री ने रामचरितमानस में लिखे श्लोक की चर्चा करते हुए कहा कि धर्म ग्रंथ में ताड़ना का अर्थ लिखा है,सदन में रामचरित मानस रखने को तैयार हूं। इस दौरान चंद्रशेखर ने धर्म ग्रंथ और किताबों के जरिए अपना विवादित बयानों को सही ठहराने की कोशिश की और बोले कि देश का बहुसंख्यक अब जवाब देना जानता है।


शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के इस बयान का बीजेपी ने पुरजोर तरीके से विरोध किया और सदन में इसको लेकर जोरदार हंगामा किया। बीजेपी विधायकों ने शिक्षा मंत्री से कहा कि वे रामचरितमानस को लेकर दिए अपने बयान के लिए खेद जताएं लेकिन जब शिक्षा मंत्री अपनी बातों पर अड़े रहे तो बीजेपी के विधायक हंगामा करते हुए सदन से बाहर निकल गए। बता दें कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर लगातार रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान देते रहे हैं। पिछले दिनों उनके बयानों को लेकर बिहार की सियासत खूब गरमाई थी और बात जेडीयू और आरजेडी के गठबंधन तक पहुंच गई थी। सीएम नीतीश की हिदायत के बावजूद चंद्रशेखर ऐसे बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता