Hindi News / news / शिवहर में फटा गैस सिलेंडर ; 7 लोग झुलसे, 4 की हालत नाजुक

शिवहर में फटा गैस सिलेंडर ; 7 लोग झुलसे, 4 की हालत नाजुक

1st Bihar Published by: Manoj Updated Jun 28, 2020, 4:37:58 PM

शिवहर में फटा गैस सिलेंडर ; 7 लोग झुलसे, 4 की हालत नाजुक

- फ़ोटो

SHEOHAR : अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। गैस सिलेंडर फटने से 7 लोग झुलस गये हैं। घायलों में चार की हालत नाजुक बतायी जा रही है। खाना बनाने के दौरान ये बड़ा हादसा हुआ है। 


तरियानी के सरवरपुर से ये बड़ी खबर सामने आ रही है। खाना बनाने के दौरान सिलेंडर फटा है। सिलेंडर फटने से वहां मौजूद सात लोग झुलस गये। गंभीर रुप से घायल चार की हालत नाजुक बतायी जा रही है। गंभीर रुप से घायल चार लोगों को एसकेएमसीएच भेजा गया है जबकि तीन लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है।


घायलों में मिंटू कुमार ,मधुरेंद्र कुमार, चांदनी कुमारी, रुप कली देवी, राखी कुमारी, सिद्धार्थ कुमार समेत सात  लोग शामिल हैं। हादसे की पुष्टि स्थानीय मुखिय़ा प्रतिनिधि नीरज कुमार पप्पू ने भी की है।