Hindi News / news / प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, भागकर दोस्त ने बचाई जान

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, भागकर दोस्त ने बचाई जान

1st Bihar Published by: Updated Aug 22, 2020, 10:23:45 AM

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, भागकर दोस्त ने बचाई जान

- फ़ोटो

SHEKHPURA: प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी अपने दोस्त के साथ गया था. इस दौरान प्रेमिका के घरवालों ने देख लिया. जिसके बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस दौरान उसके दोस्त की भी पिटाई की, लेकिन वह किसी तरह से भाग गया. घायल युवक को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यह घटना शेखपुरा के माफो गांव की है. 

नवादा का रहने वाला था प्रेमी

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नवादा के कोचगांव का रहने वाला था. मृतक के परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का केस दर्ज कराया है. मेहुश पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों केस दर्ज कराया है. मामले की जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

शेखपुरा की लड़की से करता था प्यार

बताया जा रहा है कि मृतक हीरा का माफो गांव की लड़की के कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेमिका से मिलने के लिए वह माफो गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर बार-बार जाता था. घटना के दिन भी वह प्रेमिका से मिल रहा था, लेकिन उसके परिजनों ने देखा तो धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी.