ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज

बिहार के दरभंगा जिले में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर लगभग ढाई लाख रुपये की ठगी की गई। सोशल मीडिया पर मिले व्यक्ति ने भरोसा जीतकर महिला से अलग-अलग बहानों से पैसे प्राप्त किए। पीड़ित महिला ने...

Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले से साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर करीब ढाई लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित महिला ने इस मामले में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति के निघन के बाद दरभंगा में रहकर एक मॉल में काम कर रही थी। 


जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति के निधन के बाद दरभंगा में रहकर एक मॉल में काम करती थी और बड़ी मेहनत से पैसे जमा किए थे। लेकिन सोशल मीडिया पर एक छोटी सी गलती उसके लिए भारी पड़ गई। महिला ने बताया कि 27 जुलाई 2025 को उसने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा और उस पर क्लिक कर दिया। वहीं से उसे एक मोबाइल नंबर मिला, जिस पर संपर्क करने के बाद उसकी बात एक व्यक्ति से हुई, जिसने अपना नाम राज खुराना बताया।


धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मामला दोस्ती से आगे बढ़कर प्रेम प्रसंग में बदल गया। आरोपी ने महिला से शादी करने का वादा किया और भरोसा जीत लिया। महिला को यह यकीन दिलाया गया कि वह जल्द ही दरभंगा आकर उससे शादी करेगा।


ठगी का सिलसिला तब शुरू हुआ जब आरोपी ने 29 जुलाई को महिला को फोन कर बताया कि वह दरभंगा आने के दौरान एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया है और उसे छुड़ाने के लिए पैसे की जरूरत है। उसने पहले 16 हजार रुपये मांगे, जो महिला ने तुरंत भेज दिए।


इसके बाद आरोपी ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर किसी दूसरे व्यक्ति से भी महिला की बात करवाई और अलग-अलग बहाने बनाकर उससे कई बार पैसे ट्रांसफर करवाए। कुछ ही समय में महिला से करीब एक लाख रुपये और ठग लिए गए। इसके बाद भी आरोपी नहीं रुका और अगले दिन फिर फोन कर डेढ़ लाख रुपये की मांग की। महिला ने भरोसे में आकर यह रकम भी NEFT के जरिए भेज दी।


इस तरह आरोपी ने महिला से कुल मिलाकर लगभग ढाई लाख रुपये ठग लिए। पैसे मिलने के बाद आरोपी ने धीरे-धीरे संपर्क करना बंद कर दिया। जब महिला ने बार-बार कॉल करने की कोशिश की और कोई जवाब नहीं मिला, तब उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।


इसके बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को उन बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जानकारी भी दी, जिनके जरिए ठगी की गई थी।


मामले को लेकर साइबर पुलिस अधिकारी Bipin Bihari ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बैंक डिटेल्स और कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके।


यह घटना एक बार फिर यह दिखाती है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से बातचीत करते समय सतर्क रहना कितना जरूरी है, खासकर जब बात पैसे और निजी संबंधों की हो।