Hindi News / news / छेड़खानी कर रहा था युवक, युवती ने बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चप्पल से...

छेड़खानी कर रहा था युवक, युवती ने बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चप्पल से पीटा

1st Bihar Published by: Updated Jun 12, 2020, 9:45:36 AM

छेड़खानी कर रहा था युवक, युवती ने बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चप्पल से पीटा

- फ़ोटो

SHEKHPURA: युवती अकेले मार्केट गई थी. इस दौरान एक युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा. पहले तो युवती ने अनदेखा किया, लेकिन युवक का मन बढ़ता गया. जिसके बाद युवती ने चप्पल निकालकर युवक की बीच सड़क पर पिटाई करने लगी. यह घटना नगर थाना क्षेत्र के निताई चौक के पास की है.

कर रहा था अश्लील कमेंट

सड़क पर जा रही युवती को युवक अश्लील कमेंट भी कर रहा था. जिससे लड़की का गुस्सा बर्दाश्त से बाहर हो गया तो मनचले की जमकर पिटाई कर दी. पिटाई देख आसपास के लोग भी जुट गए और युवक की पिटाई कर दी. युवती ने कोई थाना में इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई है. 

आरोपी सड़क किनारे लगाता है दुकान

आरोपी युवक राज सड़क किनारे ही सब्जी की दुकान लगाता है और सड़क से गुजरने वाली लड़कियों पर कमेंट करता रहता है. जिससे लड़कियां परेशान रहती है. लेकिन इस लड़की ने उसको सबक सीखा दी. मनचला युवक पिटाई के बाद युवती से माफी मांगने लगा.