Hindi News / news / बेगूसराय में शराब तस्करों का कहर, विरोध करने पर घर में घुसकर पूरे...

बेगूसराय में शराब तस्करों का कहर, विरोध करने पर घर में घुसकर पूरे परिवार को पीटा

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Oct 21, 2020, 7:57:31 AM

बेगूसराय में शराब तस्करों का कहर, विरोध करने पर घर में घुसकर पूरे परिवार को पीटा

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बेगुसराय में एक बार फिर दबंगों का कहर देखने को मिला, जहां शराब बेचने से मना किया तो घर में घुसकर पूरे परिवार की लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी.

 इस पिटाई से कोई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल अवस्था में सभी लोगों को इलाज के लिए  सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की स्थिति  नाजुक बनी हुई है.

घटना बलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव की है. घायल व्यक्ति की पहचान मधुसूदन सिंह एवं रामनरेश सिंह और उनके परिवार के सदस्यों के रुप में की गई है. परिजनों ने बताया है कि आशुतोष कुमार के द्वारा शराब बेची जाती है, विरोध करने पर बीती रात  आशुतोष कुमार अपने अन्य सहयोगी के साथ शराब के नशे में धुत होकर घर में घुसकर पूरे परिवार को लाठी डंडे से पिटाई कर दी. इस दौरान महिलाओं और बच्चों को भी पीटा गया.  फिलहाल सभी घायलों को आनन-फानन में बेगूसराय सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया है. वहीं पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है.