1st Bihar Published by: Updated Aug 21, 2020, 8:01:13 AM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: शराब पीने के बाद शराबी जमकर हंगामा कर रहे थे. इस दौरान पुलिस छापेमारी करने पहुंच गई. जैसे ही पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो शराबियों ने पुलिस पर हमला कर दिया. इस हमले में दारोगा समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. यह घटना सरैया के दोकड़ा बाजार के पास की है.
पुलिस को सूचना मिली थी शराबी हंगामा कर रहे हैं. इस दौरान पुलिस की गश्ती टीम पहुंच गई. पुलिस को देखते ही शराबी पुलिस टीम को घेर लिया और ईंट-पत्थर चलाने लगे. जिसमें दारोगा , चालक, चार सैप जवान समेत छह जख्मी हो गए.
हमले के बाद भी सरैया पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे चार बाइक सवारों को गिरफ्तार कर थाने ले आई. सभी शराबी दोकड़ा गांव के रहने वाले है. सभी की शराब पीने की पुष्टि हुई है. शराब के साथ-साथ पुलिस पर हमला करने को लेकर भी सभी पर केस दर्ज किया गया है.