1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 04, 2019, 7:48:53 AM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने का बाद भी शराब के धंधेबाज सुधरने को तैयार नहीं हैं. पुलिस ने शराब की बड़ी खेप बरामद की है. जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मुबारक गांव के पास पुलिस ने छापेमारी की. जिसमें 120 कार्टन अवैध विदेशी शराब की खेप बरामद की गई है. पुलिस ने मौके से एक कार को भी बरामद किया है. वहीं इस छापेमारी की भनक लगते ही शराब के कारोबारी मौके से फरार हो गए. पुलिस शराब के धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. मुजफ्फरपुर से सोनू शर्मा की रिपोर्ट