ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

Shaikehpura News: बिहार में खनन के दौरान हादसा, पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर गिरा; कई मजदूरों के दबने की आशंका

SHEIKHPURA: इस वक्त की बड़ी खबर शेखपुरा से आ रही है, जहां खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। शुक्रवार को चकंदरा पहाड़ में पत्थर उत्खनन के दौरान पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया

Shaikehpura News: बिहार में खनन के दौरान हादसा, पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर गिरा; कई मजदूरों के दबने की आशंका
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SHEIKHPURA: इस वक्त की बड़ी खबर शेखपुरा से आ रही है, जहां खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। शुक्रवार को चकंदरा पहाड़ में पत्थर उत्खनन के दौरान पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इस हादसे ने पहाड़ के नीचे काम कर रहे तीन कामगार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है। पहाड़ गिरने से पत्थर के नीचे कई वाहन भी दब गए हैं। कई और लोगों के मलबे मे दबे होने की आशंका जताई जा रही है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन की टीम पहुंची है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। मलबा हटकर उसके नीचे दबे वाहनों तथा संभावित कामगारों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी राहुल सिन्हा दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।


उन्होंने बताया कि नटराज कंट्रक्शन द्वारा चकंदरा पहाड़ में पत्थर खनन का कार्य किया जा रहा है। हादसे के बाद खनन एजेंसी के मुंशी और मैनेजर समेत सभी कर्मी मौके से फरार हो गए हैं। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि पहाड़ गिरने से बने हजारों टन पत्थर के मलबे को हटाने के लिए एजेंसी को कहा गया है ताकि उसमें कोई दबा हुआ हो तो उसका पता चल सके।


स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे पत्थर खनन के लिए नीचे जाकर एक पोकलेन काम कर रहा था तथा पत्थर लोड करने के लिए दो हाइवा लगे थे, तभी ऊपर से पहाड़ का बहुत बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। जिसकी चपेट में दोनों हाइवा और पोकलेन आ गए। पत्थर खनन का कार्य पहाड़ की समान्य सतह से 100 फिट नीचे चल रहा था और पहाड़ का मलबा सतह की 50 फीट ऊंचाई से गिरा। स्थानीय लोगों ने मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका जताई है।

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार