Hindi News / news / शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने डाला वोट, कहा-जनता बदलाव को लेकर कर...

शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने डाला वोट, कहा-जनता बदलाव को लेकर कर रही है वोटिंग

1st Bihar Published by: Chandan Kumar Updated Nov 03, 2020, 10:25:37 AM

शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने डाला वोट, कहा-जनता बदलाव को लेकर कर रही है वोटिंग

- फ़ोटो

SIWAN : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में दूसरे चरण के लिए आज मतदान जारी है. दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. आज 1463 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगा. 

सीवान में बिहार के बाहुबली  पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने भी अपना मत डाला. मतदान करने के बाद हिना शहाब ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला. 

हिना शहाब ने कहा कि बेरोजगारी,महिलाओं पर हो रहे अत्याचार जैसे मुद्दे को लेकर जनता वोट कर रही है. जनता इस बाद बदलाव को वोट कर रही है. सीवान में महलाएं आगे आ रही हैं और अपने ऊपर हो रहे अत्याचार जैसे मुद्दों को लेकर वोट कर रहीं है.