Hindi News / news / श्याम बहादुर सिंह के खिलाफ मैदान में उतरे शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा,...

श्याम बहादुर सिंह के खिलाफ मैदान में उतरे शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा, RJD कैंडिडेट के लिए मांगा वोट

1st Bihar Published by: Updated Oct 30, 2020, 10:39:00 AM

श्याम बहादुर सिंह  के खिलाफ मैदान में उतरे शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा, RJD कैंडिडेट के लिए मांगा वोट

- फ़ोटो

SIWAN :दूसरे चरण में सीवान की सभी 8 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. सीवान की सबसे हॉट सीट माने जाने वाले बड़हरिया सीट पर इस बार एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है. 

दोनों पार्टियों के तरफ से  जोरदार प्रचार अभियान जारी है. सीवान की सबसे हॉट सीट बड़हरिया से सीएम नीतीश के सबसे करीबी और जेडीयू प्रत्याशी श्याम बहादुर सिंह  हैं तो दूसरी तरफ से महागठबंधन के प्रत्याशी  बच्चा पांडे हैं. 

श्याम बाहदुर सिंह को हराने के लिए सीवान के पूर्व बाहुबली सांसद और आरजेडी नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं. ओसामा ने बड़हरिया में रोड शो कर महागठबंधन समर्थित आरजेडी प्रत्याशी बच्चा पांडे के पक्ष में वोट मांगे.

 इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने रोड शो में भाग लिया.  बता दें कि ओसामा ने लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी मां हिना शहाब के पक्ष मे भी चुनाव प्रचार नहीं किया था. लेकिन वो इस बार के विधानसभा चुनाव में कूदकर अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभालने का संकेत दिया है.