ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

स्कूल बना शराब का गोदाम, पुलिस ने प्रिंसिपल को किया गिरफ्तार

DARBHANGA : बिहार में शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं. शराब माफियाओं ने सरकारी स्कूल को ही अपना गोदाम बना डाला है. सीआईटी की टीम ने छापामारी कर शराब के साथ स्कूल के प्रिंसिपल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार में शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं. शराब माफियाओं ने सरकारी स्कूल को ही अपना गोदाम बना डाला है. सीआईटी की टीम ने छापामारी कर शराब के साथ स्कूल के प्रिंसिपल को अरेस्ट किया है. पुलिस उस प्रिंसिपल से पूछताछ कर रही है.


मामला दरभंगा जिले के विवि थाना इलाके की है. जहां आजमनगर गांव में स्थित प्लस 2 मुकुंदी चौधरी स्कूल के परित्यक्त भवन से 70 बोतल शराब सीआईटी की टीम ने जब्त किया है. सीआईटी के अफसर ने बताया कि स्कूल के भवन में शराब की सूचना मिली थी. जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर छापेमारी की गई. इस दौरान तक़रीबन 70 बोतल शराब पुलिस ने जब्त किया.



सीआईटी के अधिकारी ने बताया कि प्लस 2 मुकुंदी चौधरी स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि अब इन्हें विश्वविद्यालय थाना की टीम को सौंप दिया जायेगा.


आपको बता दें कि इससे पहले भी दरभंगा में स्कूल से शराब की बोतलें जब्त की गई हैं. पिछली बार मनीगाछी थाना क्षेत्र के चकबसवां गांव के सरकारी मध्य विद्यालय को शराब माफियाओं ने प्रिंसपल के साथ मिलकर अपना गोदाम बनाया था. उस वक्त पुलिस ने छापेमारी कर क्लासरूम से 200 कार्टून शराब बरामद किया था. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता