Bihar Crime News: मामूली विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, कुदाल से काट कर मार डाला Bihar Crime News: मामूली विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, कुदाल से काट कर मार डाला Bihar News: नीतीश सरकार ने 55 सरकारी वकील और लोक अभियोजक नियुक्ति किया, विधि विभाग ने DM को भेजी जानकारी, जानें... चिप्स और कुरकुरे चोरी के आरोप में मासूम बच्चों को शर्मनाक सजा, वीडियो वायरल होने के बाद दुकानदार पर कार्रवाई की मांग Sharmistha panoli: शर्मिष्ठा पनोली को अंतरिम जमानत, कोर्ट ने देश छोड़ने पर लगाई रोक Sharmistha panoli: शर्मिष्ठा पनोली को अंतरिम जमानत, कोर्ट ने देश छोड़ने पर लगाई रोक Mahua Moitra: TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने रचाई शादी, यहां हुए सात फेरे; जानिए.. कौन है दूल्हा? Mahua Moitra: TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने रचाई शादी, यहां हुए सात फेरे; जानिए.. कौन है दूल्हा? Pankaj Tripathi: बॉलीवुड में न्यूकमर्स संग कितना भेदभाव? धरी रह जाती है प्रतिभा? पंकज त्रिपाठी ने खोल दिया पूरा काला-चिट्ठा Gold Price: दो महीनों में इतना गिर सकता है सोना का दाम, निवेशकों को क्या करना चाहिए?
1st Bihar Published by: Updated Mon, 16 May 2022 12:30:26 PM IST
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर की है, जहां जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के गाजी कमतौल में एक सौतेली मां ने अपने बेटे को मारने की साजिश रची। इसके लिए वैशाली से तीन अपराधियों को बुलाया। गरिमात यह रही कि शहबाज बाल-बाल बच गया। अपराधियों ने उसपर एक राउंड फायरिंग भी किया। लेकिन, गोली उसे नहीं लगी। जिसके बाद शहबाज दोनों अपराधियों से भिड़ गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वह जुट गए। लोगो को आता देख एक अपराधी वह मौके से फरार हो गया है। जबकि स्थानीय लोगो ने दो बदमाशों को कट्टा के साथ पकड़ लिया और जामकर पिटाई कर दी।
वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगो ने कुढ़नी पुलिस को इसकी सुचना दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान वैशाली लालगंज के मो.सेराज और मो. कयामुद्दीन के रूप में की गई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
संपत्ति से बेदखल करना चाहती थी
शहबाज ने बताया कि उसके पिता नूर आलम हैं। उसकी मां की मौत बचपन मे हो गयी थी, जिसके बाद पिता ने दूसरी शादी रुकसाना खातून से की। शुरुआती दौर में सब कुछ अच्छा चल रहा था। लेकिन, जब शहबाज की शादी हुई तो उसकी सौतेली मां का उसके प्रति व्यवहार में बदलाव आ गया। शादी के बाद उसकी पत्नी से सौतेली मां का अक्सर झगड़ा होता रहता है। उसकी सौतेली मां ने संपत्ति से बेदखल करने के लिए उसकी हत्या करवाना चाहती थी। इसलिए उसने अपने मायके से तीन अपराधियों को बुलवाया था। उसके मंसूबें धरे के धरे रह गए।
फरार अपराधी की पहचान हो गई
थानेदार अरविंद पासवान ने बताया कि फरार अपराधी की भी पहचान कर ली गई है। वह रिश्ते में शहबाज की सौतेली मां का दामाद लगता है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर लालगंज में पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्त में आए दोनों अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।