ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

शराब के नशे में धुत होकर पत्नी को विदा कराने पहुंचा था दामाद, विवाद होने पर ससुर पर किया चाकू से वार, पेड़ में बांधकर दामाद की हुई पिटाई

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले में एक सनकी और शराबी दामाद की करतूत सामने आई है। सनकी दामाद ने चाकू से ससुर और उनके बड़े भाई पर हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गय

शराब के नशे में धुत होकर पत्नी को विदा कराने पहुंचा था दामाद, विवाद होने पर ससुर पर किया चाकू से वार, पेड़ में बांधकर दामाद की हुई पिटाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले में एक सनकी और शराबी दामाद की करतूत सामने आई है। सनकी दामाद ने चाकू से ससुर और उनके बड़े भाई पर हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना से गुस्साएं लोगों ने सनकी दामाद को पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांध कर जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह अधमरा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। 


मामला कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के डेहरिया लक्ष्मण टोला का है जहां पत्नी को विदा कराने एक दामाद अपने ससुराल आया हुआ था। पहले भी वह पत्नी को विदा कराने आया था लेकिन उसे विदा नहीं किया गया था। इस बार वह शराब पीकर ससुराल पहुंच गया। वह नशे में धुत्त था और पत्नी को विदा कराने की बात को लेकर हंगामा मचाने लगा।


 इसी दौरान ससुर और उनके बड़े भाई से विवाद बढ़ गया जिसके बाद शराबी दामाद ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद ससुराल के लोगों ने सनकी दामाद को पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से अधमरा होकर दामाद बबलू जमीन पर गिरकर कराहता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी।