1st Bihar Published by: Dhiraj Kumar Singh Updated Jul 09, 2020, 10:16:16 AM
- फ़ोटो
JAMUI: बड़ी खबर जमुई से सामने आई है, जहां संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान भुल्लो निवाशी किशोरी यादव के 19 साल के बेटे कुंदन कुमार के रुप में की गई है.
मामला सिकन्दरा थाना के सबलबीघा पंचायत के भुल्लों गांव की है. मृतक के परिजनों ने बताया कि कुंदन गुरुवार की अहले सुबह शौचालय के लिए घर से बाहर निकला था, लेकिन काफी देर तक घर लौटकर नहीं आया.
कुछ देर बाद जब सुबह लोग टहलने के लिए निकले तो देखा कि कुंदन का शव एक पेड़ से लटक रहा है. जिसके बाद मृतक के परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई. जिसके बाद कोहराम मच गया. मृतक के परिवार के अनुसार यह युवक बुधवार को ही आसनसोल से काम कर के अपने घर लौटा था. मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है. वहीं पूरे मामले की जांच में जुट गई है.