Patna Crime News: रईसजादों के निशाने पर पटना पुलिस, थार के बाद अब क्रेटा से पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश Patna Crime News: रईसजादों के निशाने पर पटना पुलिस, थार के बाद अब क्रेटा से पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश नवादा में शराब से भरी इनोवा जब्त, दो होमगार्ड गिरफ्तार, शराब तस्करी में संलिप्तता उजागर Bihar Ias Transfer: नीतीश सरकार ने कई वरिष्ठ IAS अफसरों का किया ट्रांसफर, दिया अतिरिक्त प्रभार, जानें.... Bihar Crime News: मोकामा गोलीकांड के आरोपी गैंगस्टर सोनू को हाई कोर्ट से मिली बेल, अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर की थी कई राउंड फायरिंग Bihar Crime News: मोकामा गोलीकांड के आरोपी गैंगस्टर सोनू को हाई कोर्ट से मिली बेल, अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर की थी कई राउंड फायरिंग Literacy Rate: यह राज्य बना देश का तीसरा पूर्ण साक्षर स्टेट, 95.6% साक्षरता दर के साथ रचा इतिहास; जानिए.. यूपी-बिहार का हाल Literacy Rate: यह राज्य बना देश का तीसरा पूर्ण साक्षर स्टेट, 95.6% साक्षरता दर के साथ रचा इतिहास; जानिए.. यूपी-बिहार का हाल मधुबनी में बस और नींबू लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार Malik Trailer: राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' का ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दिखेगी दमदार मूवी
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 28 Aug 2023 09:18:08 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के विवादित बयान के बाद अब बिहार के सियासत एक बार फिर से गर्म हो गई है। बिहार के सत्तारूढ़ दल के नेता सम्राट चौधरी के इस बयान को लेकर जबरदस्त विरोध जाता रहे हैं। किसी कड़ी में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जदयू के एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि - भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी एक फर्जी डिग्री वाले को दे दी है, इनके पास ज्ञान का बिल्कुल अभाव है। इन्होंने देश के आजादी के नायकों का अपमान किया है।
जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि- सम्राट चौधरी ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आजादी के नायकों का अपमान किया है। इनके पास ज्ञान का अभाव है, फर्जी डिग्री लेकर अपने आप को ज्ञानी बताते हैं। सम्राट चौधरी ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है।
नीरज कुमार ने कहा कि - सम्राट चौधरी यह कहते हैं कि 1947 में देश आजाद नहीं हुआ तो पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को इस पर अपनी सफाई देनी चाहिए कि आखिर किस तरह भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष इस तरह की बात कर रहे हैं। क्या वजह है कि 1947 को जब भारत को आजादी मिली तो भाजपा के लोग इसे मानने को तैयार नहीं है। आप यह नाटक क्यों कर रहे हैं देश के अंदर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का।
नीरज कुमार ने कहा कि - भाजपा का बिहार प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति में यह कहता है कि देश को आजादी 1947 में नहीं मिली इसके बावजूद कोई कुछ भी नहीं बोलता है। राजनीति में इस तरह के ज्ञान देने वाले लोगों को डूब मरना चाहिए। ऐसे लोगों के लिए बीजेपी जल्द से जल्द दंड निर्धारित करें।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले बीते कल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने विवादित बयान सामने आया है। उनका कहना है कि भारत को 1947 में नहीं बल्कि 1977 में आजादी मिली थी। सम्राट चौधरी ने कहा कि- देश को 1947 में आजादी मिली लेकिन इस आजादी को हम मानने वाले व्यक्ति नहीं हैं क्योंकि भारत को अंग्रेजों ने जरूर छोड़ दिया लेकिन नए अंग्रेज देकर गये। संपूर्ण आजादी 1977 में मिली जब नई सरकार बनी। मैं उसी को संपूर्ण क्रांति मानता हूं।