ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

समस्तीपुर से कटिहार आये छात्र का शव रेलवे ट्रैक से मिला, दोस्तों पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

KATIHAR: पॉलिटेक्निक की छात्रा से मिलने गये एक छात्र की रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षप्त शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हरिओम चौधरी के रूप में हुई है। जो समस्ती

समस्तीपुर से कटिहार आये छात्र का शव रेलवे ट्रैक से मिला, दोस्तों पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: पॉलिटेक्निक की छात्रा से मिलने गये एक छात्र की रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षप्त शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हरिओम चौधरी के रूप में हुई है। जो समस्तीपुर में रहकर प्लस टू की पढाई करता था। बताया जाता है कि वह अपने दोस्तों के साथ पॉलिटेक्निक की एक छात्रा से मिलने कटिहार आया था। फिलहाल पुलिस छात्रा से पूछताछ कर रही है। 


घटना के बाद मृतक के साथ आए सभी साथी मौके से फरार हो गया है। वही मृतक का मोबाइल गायब मिला है। रेलवे पुलिस ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। समस्तीपुर से कटिहार आए चाचा ने बताया कि मृतक परिवार का एकलौता चिराग था। जो चांचर उजियारपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था।


किराए पर रहकर समस्तीपुर में ही पढ़ाई कर रहा था। एक दिन कटिहार पोलिटेक्निक कॉलेज में वह अपने साथियों के साथ घूमने आया था। मृतक के चाचा का कहना है कि साथियों ने मिलकर ही उसके भतीजे की हत्या की है। परिजनों के शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। 


रेल एसपी ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान और एफएसएल की टीम को इस मामले में कई साक्ष्य मिले है। धारदार हथियार से मृतक के शरीर को कई हिस्सों में काटा गया है। उसके पर्स से 1100 रुपये बरामद किया गया है। वही घड़ी और अन्य कागजात भी बरामद हुआ है। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।    


टैग्स