ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

समस्तीपुर में निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा: बोले मुकेश सहनी..राजनीति करने के लिए नहीं बदलाव के लिए आया बिहार

SAMASTIPUR: 'सन ऑफ मल्लाह ' के नाम से चर्चित विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी बुधवार को अपने निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में समस्तीपुर जिला प

समस्तीपुर में निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा: बोले मुकेश सहनी..राजनीति करने के लिए नहीं बदलाव के लिए आया बिहार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: 'सन ऑफ मल्लाह ' के नाम से चर्चित विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी बुधवार को अपने निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में समस्तीपुर जिला पहुंचे। बुधवार को संकल्प यात्रा की शुरुआत सैदपुर से हुई। मौसम खराब रहने के बावजूद हजारों लोग यहां सहनी को देखने और सुनने के लिए पहुंचे थे। 


यात्रा में लोगों के मिल रहे समर्थन से उत्साहित मुकेश सहनी ने लोगों में जोश भरते हुए कहा कि अधिकार लेने के लिए संघर्ष करेंगे, लड़ेंगे, गिरेंगे फिर खड़े होंगे फिर लड़ेंगे, लेकिन निषादों के लिए आरक्षण लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे बिहार में राजनीति करने के लिए नहीं बल्कि समाज में बदलाव के लिए आए हैं। 


उन्होंने कहा कि जिसने भी संघर्ष किया, जिसने भी अधिकार को लेकर लड़ाई लड़ी उसे अधिकार मिल गया। उन्होंने कहा कि आज बच्चो को पढ़ाकर आगे बढ़ाना और अधिकार के लिए संघर्ष करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज हमारी ताकत है कि संकल्प यात्रा से दिल्ली की कुर्सी हिलने लगी। उन्होंने इसका सारा श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि अब यह तय करना है कि जो हमारी सुनेगा उसकी हम सुनेंगे और जो हमारी नहीं सुनेगा, उसकी हम नही सुनेंगे। 


इस दौरान मुकेश सहनी ने आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए सभी के हाथों में गंगा जल लेकर पूर्वजों और अपने कुल देवता को साक्षी मानकर संकल्प कराया । सैदपुर से यह यात्रा आगे बढ़ते हुए कुशियारी चौक, मथुरापुर मोहनपुर घाट, लदौरा चौक, कल्याणपुर, गोपालपुर चौक, हंसा पटेरा चौक होते हुए रहुआ के हाई स्कूल मैदान पहुंचा। इन सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ में गंगाजल लेकर अपनी पार्टी के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।


मुकेश सहनी ने कहा कि हमे जरूरत है कि अपनी शक्ति  पहचानने की। उन्होंने कहा कि देश का संविधान एक है, जब अन्य राज्यों में निषादों को आरक्षण मिल सकता है तो फिर बिहार, यूपी और झारखंड में क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि आज हमारी पहचान प्रदेश में नहीं पूरे देश में है। उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें भी सिर उठाकर जीने का अधिकार दिया है।

समस्तीपुर में निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा: बोले मुकेश सहनी..राजनीति करने के लिए नहीं बदलाव के लिए आया बिहार

टैग्स