Hindi News / news / बिहार बंद: समस्तीपुर में सड़क पर उतरे RJD कार्यकर्ता, सड़क किया जाम

बिहार बंद: समस्तीपुर में सड़क पर उतरे RJD कार्यकर्ता, सड़क किया जाम

1st Bihar Published by: Ramesh Rai Updated Dec 21, 2019, 9:05:24 AM

बिहार बंद: समस्तीपुर में सड़क पर उतरे RJD कार्यकर्ता, सड़क किया जाम

- फ़ोटो

SAMASTIPUR: नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ बुलाये गये आरजेडी के बंद का असर समस्तीपुर में दिख रहा है. आरजेडी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. आरजेडी के इस बंद को महागठबंधन में शामिल सभी दलों ने समर्थन दिया है.


इस बंद के मद्देनजर समस्तीपुर में महागठबंधन में शामिल सभी दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर जगह-जगह आगजनी करके आवागमन को बाधित कर दिया है. कार्यकर्ताओं ने डीएम आवास के पास ओवर ब्रिज को जाम कर दिया है, जिससे समस्तीपुर से किसी भी जिले में जाने वाली सड़क पर यातायात बाधित हो गया है.


बंद में शामिल नेताओं का आरोप है कि नागरिकता संशोधन कानून से देश मे अराजकता की स्थिति बन गई है. इस कानून से सिर्फ अल्पसंख्यक समुदाय ही नहीं बल्कि सभी लोग प्रभावित होने वाले हैं. जिससे आम लोग दहशत में आ गए है. चेतावनी देते हुए नेताओं ने कहा कि जब तक इस कानून को वापस नहीं लिया जाता, उनका यह आंदोलन जारी रहेगा.