ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

बिहार के आरा में हथियारबंद बदमाशों ने बाइक मैकेनिक मो. अफरोज की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH:बिहार के भोजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला मोहल्ले में हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृतक की पहचान चौधरीयाना मोहल्ला वार्ड नंबर 9 निवासी मो. सगीर के 22 वर्षीय पुत्र मो. अफरोज के रूप में हुई है। वह पेशे से बाइक सर्विसिंग मैकेनिक था।


जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने अफरोज को काफी नजदीक से दो गोलियां मारी। एक गोली उसके बाएं हाथ में लगी, जबकि दूसरी गोली पंजरी (छाती के पास) में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


हत्या की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल फैल गया। सूचना मिलने के बाद टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।


पुलिस अभी हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं लगा पाई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।


आरा से राकेश कुमार रिपोर्ट