ब्रेकिंग
देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। पुलिस ने पारंपरिक चादर जुलूस निकाला और अमन-चैन की दुआ की।

बिहार न्यूज
अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में बुधवार को हजरत दाता कंबल शाह रहमतुल्लाह अलैह का 144वां सालाना उर्स पूरे श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर टाउन थाना की ओर से पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ भव्य चादर जुलूस निकाला गया, जिसमें पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हुए।


टाउन थाना से निकला पारंपरिक चादर जुलूस

कार्यक्रम की शुरुआत टाउन थाना परिसर में चादर को फातिहा देकर की गई। इसके बाद जुलूस मोतीझील और कल्याणी होते हुए मजार शरीफ तक पहुंचा। यह परंपरा ब्रिटिश काल से चली आ रही है, जिसमें हर वर्ष पुलिस प्रशासन की ओर से चादरपोशी की जाती है।


अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़, दिनभर चला धार्मिक कार्यक्रम

मजार शरीफ पर सुबह से ही कुरानखानी और फातिहाखानी का सिलसिला चलता रहा। दूर-दराज से पहुंचे अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर दुआएं मांगी। पूरे इलाके में आध्यात्मिक माहौल बना रहा।


पुलिस अधिकारियों ने की शांति की कामना

इस मौके पर ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी और टाउन डीएसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। सिटी एसपी ने कहा कि यह चादर जुलूस मुजफ्फरपुर में अमन-चैन और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से निकाला जाता है। उन्होंने परवरदिगार से शहर और देश में शांति व सद्भाव बनाए रखने की दुआ मांगी।


पुरानी परंपरा का निर्वहन

पुलिस प्रशासन द्वारा उर्स के मौके पर चादर चढ़ाने की यह परंपरा वर्षों पुरानी है, जिसे आज भी पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ निभाया जा रहा है।

टैग्स