ब्रेकिंग
कम्प्यूटर पर क्या-क्या करते हैं, अब सब याद रखेगा ChatGPT! जानिए कैसे काम करता है नया Computer History फीचर और क्या हैं इसके खास फायदेबिहार डीएलएड में बड़ा बदलाव: EWS को छोड़ अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट, जानें किसे मिलेगा लाभBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूलकम्प्यूटर पर क्या-क्या करते हैं, अब सब याद रखेगा ChatGPT! जानिए कैसे काम करता है नया Computer History फीचर और क्या हैं इसके खास फायदेबिहार डीएलएड में बड़ा बदलाव: EWS को छोड़ अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट, जानें किसे मिलेगा लाभBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल

बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

Viral News: बिहार के कटिहार में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक युवक खुलेआम पिस्टल लहराते और फायरिंग के खोखे दिखाते नजर आ रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News: बिहार के कटिहार से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां अब सोशल मीडिया पर ‘रील’ बनाना सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह दहशत फैलाने और खुद को ‘डॉन’ दिखाने का नया जरिया बनता जा रहा है।


ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के अमला टोला का है, जहां एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक खुलेआम हाथ में पिस्टल लिए नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, उसके दूसरे हाथ में फायरिंग के बाद बचे खोखे भी दिखाई दे रहे हैं। 


बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा युवक शिवम कुमार राजपूत है। रील का अंदाज ऐसा है, जिसमें वह खुद को किसी बड़े गैंगस्टर की तरह पेश कर रहा है। बैकग्राउंड में तेज संगीत और उसके हाव-भाव साफ तौर पर यह संकेत दे रहे हैं कि यह सिर्फ दिखावा नहीं, बल्कि इलाके में खौफ पैदा करने की कोशिश है। 


रील के बहाने बढ़ता ‘भौकाल’

स्थानीय लोगों का कहना है कि अब युवाओं में सोशल मीडिया पर ‘भौकाल’ दिखाने की होड़ मच गई है। पहले जहां लोग अपने हुनर या मनोरंजन के लिए वीडियो बनाते थे, वहीं अब कुछ लोग हथियारों के साथ वीडियो बनाकर खुद को बड़ा अपराधी साबित करने में लगे हैं।


जानकारों का मानना है कि इस तरह के वीडियो सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होते, बल्कि इनके जरिए इलाके में दहशत फैलाकर फिरौती वसूली और गैंग मजबूत करने की कोशिश भी की जाती है।


पहले से आपराधिक इतिहास

सूत्रों के मुताबिक, शिवम कुमार राजपूत का नाम पहले भी कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले उसके पिता पप्पू सिंह की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही शिवम का झुकाव अपराध की ओर बढ़ गया। अब वह सोशल मीडिया के जरिए अपनी ‘छवि’ बनाने और इलाके में दबदबा कायम करने की कोशिश कर रहा है।


सरेआम फायरिंग बना ‘ट्रेंड’?

सबसे चिंता की बात यह है कि इस तरह के वीडियो में खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग को सामान्य दिखाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े फायरिंग करना अब कुछ युवाओं के लिए ‘दिवाली के पटाखे’ जैसा हो गया है।


पुलिस पर उठ रहे सवाल

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर पुलिस क्या कर रही है? जब सोशल मीडिया पर खुलेआम हथियारों के साथ वीडियो वायरल हो रहे हैं, तो क्या प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है? लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस तरह के मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।


सोशल मीडिया बना नया ‘अपराध मंच’

एक समय था जब सोशल मीडिया मनोरंजन और जानकारी का माध्यम था, लेकिन अब कुछ लोग इसका इस्तेमाल गलत तरीके से कर रहे हैं। ‘रील’ के जरिए खुद को गैंगस्टर दिखाना और दहशत फैलाना एक नया ट्रेंड बनता जा रहा है।