ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादवकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने छपरा में बैठक कर कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है। भूमि सुधार और नगर विकास से जुड़ी शिकायतों पर जल्द कार्रवाई होगी।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: छपरा में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आगमन से प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। समाहरणालय परिसर में आयोजित बैठक में उन्होंने बुद्धिजीवियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


उन्होंने भरोसा दिलाया कि भूमि सुधार और नगर विकास से जुड़ी शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। समाहरणालय परिसर में आयोजित बैठक में उन्होंने बुद्धिजीवियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कल भूमि सुधार एवं नगर विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठक में आम लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


राजस्व कर्मियों एवं पंचायती अधिकारियों की हड़ताल पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि जो भी कार्य में बाधा उत्पन्न करेगा, सरकार उससे सख्ती से निपटेगी। साथ ही यह भी कहा कि आम नागरिकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है।


फिलहाल उपमुख्यमंत्री समाहरणालय परिसर के सभागार में बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर रहे हैं, जहां भूमि सुधार सहित अन्य मामलों की समीक्षा की जा रही है। बताया गया कि कल उपमुख्यमंत्री प्रेक्षागृह में आयोजित भूमि सुधार जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे सीधे लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही समाधान का प्रयास करेंगे।

छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट

टैग्स

संबंधित खबरें