ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

किशनगंज के SDPO गौतम कुमार को भ्रष्टाचार के आरोप में हटाकर पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है। EOU की छापेमारी में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।

बिहार न्यूज
80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: भ्रष्टाचार के आरोपी किशनगंज के SDPO गौतम कुमार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय में योगदान करने को कहा गया है। किशनगंज सदर 2 के एसडीपीओ को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में बिहार पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है।


बता दें, आर्थिक अपराध इकाई ने 31 मार्च को किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के 6 ठिकानों पर छापेमारी की थी।रेड में स्वयं, पत्नी, सास व महिला मित्र के नाम पर करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। बताया जाता है कि डीएसपी गौतम कुमार ने अपनी सेवा काल में 80 करोड़ की संपत्ति अर्जित की है।


1994 में दरोगा में बहाल हुए गौतम कुमार प्रमोशन पाकर डीएसपी बने हैं। वह लंबे समय तक अररिया, किशनगंज, पूर्णिया इलाके में ही तैनात रहे। आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमा में खलबली मच गई है। अब बिहार पुलिस मुख्यालय ने सख्त कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार के आरोपी धन कुबेर डीएसपी को किशनगंज से हटाकर पुलिस मुख्यालय में वेटिंग फॉर पोस्टिंग रखा है।