ब्रेकिंग
Bihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरें

एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Road Accident: बिहार के सासाराम में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक हिमांशु कुमार की मौत हो गई। शिवसागर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक और ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया, जिससे पूरे इलाके में शोक...

एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के सासाराम जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार दुर्घटना में 23 वर्षीय युवक की जान चली गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शिवसागर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के पास हुआ। मृतक की पहचान हिमांशु कुमार के रूप में हुई है, जो कुदरा थाना क्षेत्र के निरहुआ गांव के निवासी थे।


बताया जा रहा है कि हिमांशु कुमार बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी शिवसागर थाना के पास उनकी बाइक की जोरदार टक्कर एक ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर ही गिर पड़े।


घटना की सूचना मिलते ही शिवसागर थाना क्षेत्र की पुलिस तुरंत हरकत में आई और एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। हालांकि, जब तक पुलिस और मेडिकल टीम पहुंचती, तब तक हिमांशु कुमार की मौत हो चुकी थी।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आगे की कार्रवाई शुरू की। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।बताया जा रहा है कि हिमांशु कुमार, कुदरा के मेउड़ा गांव निवासी मोती साह के पुत्र थे। परिवार में इस हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है और गांव में भी शोक का माहौल है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस जगह पर यह हादसा हुआ, वहां अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर किया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


मामले को लेकर श्रेया कुमारी, सब-इंस्पेक्टर, शिवसागर थाना ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और ट्रक चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।