ब्रेकिंग
Bihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरें

टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा

मधुबनी में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ अश्लील हरकत के आरोप में प्रकाश टेंट हाउस के मालिक पर केस दर्ज। आरोपी फरार है, जबकि आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर जमकर हंगामा किया।

बिहार न्यूज
आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी के नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित अश्लील हरकत के आरोप को लेकर इलाके में भारी हंगामा हो गया। घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग आरोपी के घर के बाहर जुट गए और आरोपी पर कार्रवाई की मांग करने लगे। 


बताया जा रहा है कि प्रकाश टेंट हाउस के मालिक प्रकाश पूर्वे पर 12 वर्षीय नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। सूचना मिलते ही डायल 112 की दो टीमें मौके पर पहुंचीं और नाबालिग को अपने साथ नगर थाना लेकर चली गईं। पुलिस फिलहाल पीड़िता से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।


इधर, नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर की तलाशी ली, लेकिन वह फरार बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा संपर्क करने पर उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ मिला। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को निर्देश दिया है कि आरोपी को जल्द थाने में पेश किया जाए, अन्यथा आगे सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


मामले को लेकर नगर थाना में कांड संख्या 163/26 दर्ज कर लिया गया है और एसआई अंकिता को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।


वहीं, मौके पर मौजूद भीड़ में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आरोपी के घर पर हमला करने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया।


स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि आरोपी प्रभावशाली व्यक्ति है और अपने रसूख के बल पर मामले को दबाने की कोशिश कर सकता है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की अगली कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी पर सबकी नजर टिकी हुई है।

टैग्स