1st Bihar Published by: Updated Jun 25, 2020, 8:18:54 AM
- फ़ोटो
SAMASATIPUR: शादी समारोह में सभी डीजे की धुन पर डांस करने में बिजी थे. इस दौरान ही डीजे वाला ट्रैक्टर ट्रॉली ने 10 लोगों को कुचल दिया. जिसमें 2 बच्चियों की मौत हो गई. हादसे में 8 महिलाएं घायल हो गई है. यह घटना वारिसनगर के मोहद्दीनपुर गांव की है.
मच गई अफरातफरी
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया. घायल 8 महिलाओं सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां पर इलाज हो रहा है. बताया जा रहा है कि घायलों की स्थिति गंभीर है.
पूजा के लिए जा रहे थे सभी
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सुखदेव राम के घर शादी समारोह हो रहा था. इस दौरान महिलाएं पूजा करने जा रही थी. इस दौरान उनके साथ बच्चियां भी थी. डीजे वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली को ड्राइवर ने स्टार्ट किया तेजी से आगे बढ़ा और 10 लोगों को रौंद डाला. जिससे शादी समारोह मातम में बदल गया. पुलिस को सूचना मिली तो गांव में पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.